फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drivers narrowly escaped in two road accidents

Nainital News: दो सड़क हादसों में बालबाल बचे वाहन चालक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Drivers narrowly escaped in two road accidents
भवाली-अल्मोड़ा हाईव पर सड़क पलटा गैस सिलेंडर का ट्रक और सड़क पर लगा जाम। संवाद - फोटो : BHIMTAL
ध्यानार्थ....... अल्मोड़ा के लिए
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में बाल बाल बचे वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दोनों वाहनों के चालक बाल बाल बचे। हादसे में वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
सोमवार शाम 4.30 बजे अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा खाली गैस सिलेंडर का ट्रक छड़ा के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। स्थानीय लोगों ने वाहन चालक कुंवर सिंह को बाहर निकाला। चालक को चोटें नहीं आईं लेकिन ट्रक पलटने से जाम लग गया। जिससे यात्रियों को दिक्कतें हुईं। बाद में खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार और तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से वाहन को किनारे खड़ा कराकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

दूसरे सड़क हादसे में दोपाखी के पास बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर खड़िया लेकर जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। वाहन चालक ने कूदकर जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अल्मोड़ा हाईवे पर थुवा की पहाड़ी से गिरे पत्थर
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईव पर सोमवार सुबह 10 बजे बारिश के दौरान भौर्या मोड़ के पास थुवा की पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहन चालक और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पत्थर वाहनों के ऊपर नहीं गिरे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। देर शाम तक सड़क पर गिरे पत्थर नहीं हटाए जाने से वाहन चालक परेशान नजर आए। संवाद
फोटो कैप्शन -30बीटीएल04-05पी
फोटो कैप्शन -30बीटीएल03पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed