{"_id":"65c291934c17025f6e022937","slug":"driver-dies-after-taxi-falls-into-ditch-nainital-news-c-8-1-hld1010-305447-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टैक्सी खाई में गिरने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टैक्सी खाई में गिरने से चालक की मौत
Wed, 07 Feb 2024 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक में मंगलवार रात खैराली मोड़ के पास टैक्सी वाहन बैक करते खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर घायल हो गया। सीएचसी गरमपानी में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
टैक्सी वाहन मंगलवार रात खैरना से खैराली बूंगा मोटर मार्ग की तरफ जा रहा था। खैरली मोड़ के पास वाहन बैक करते समय चालक भुवन सिंह (42) पुत्र पूरन सिंह निवासी खैराली ने वाहन में सवार महिला सहित दो सवारियों को उतार दिया। इस बीच बैक करते समय वाहन मय चालक अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ खाई में गिर गया। हादसे में घायल भुवन सिंह को स्थानीय लोगों की मदद सीएचसी गरमपानी ले जाया गया। यहां डॉ. इमरान ने भुवन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।