फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drinking water shortage persists in Kathgodam due to increased silt

Nainital News: सिल्ट बढ़ने से काठगोदाम में पेयजल किल्लत बरकरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage persists in Kathgodam due to increased silt
हल्द्वानी। शीतलाहाट से पंपिग बंद रहने और सिल्ट बढ़ने से मंगलवार को शीशमहल फिल्टर प्लांट से कम मात्रा में जल शोधन होने से अंतिम छोर के इलाकों में पानी का संकट बना रहा। परेशान लोग टैंकरों का इंतजार करने को मजबूर रहे।
विज्ञापन


गौला आच्छादित पेयजल योजना में जल संस्थान के पास वर्तमान में करीब 56 हजार कनेक्शन हैं। विभाग के शीतलाहाट और शीशमहल प्लांट से शहर को सामान्य दिनों में 35 एमएलडी पानी दिया जाता है। इन दिनों गौला नदी में सिल्ट बढ़ने से शीशमहल प्लांट मात्र 25 एमएलडी पानी फिल्टर कर रहा है। वहीं शीतलाहाट में भी स्रोत से मिला पानी ही बांटा गया। काठगोदाम क्षेत्र में तीन टैंकर और दो पिकअप से पानी पहुंचाया गया। वहीं, विभाग ने जवाहरनगर, टनकपुर रोड, इंदिरानगर, गौला गेट समेत अन्य इलाकों में 23 टैंकरों से पांच चक्कर पानी बंटवाया।
विज्ञापन




वॉल्व को ठीक करने के लिए शुरू कराई खुदाई

राजेंद्र नगर गली एक और जवाहर नगर में चल रहे पेयजल संकट के समाधान के लिए जल संस्थान ने तिकोनिया चौराहे के पास वॉल्व को ठीक करने के लिए खुदाई शुरू कर दी है। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत साहू ने बताया कि टैंकरों से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed