फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drinking water crisis due to non-correction of tube wells

नलकूप ठीक न होने से पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis due to non-correction of tube wells
हल्द्वानी। शहर के आवास विकास, आस्था विहार और राजपुरा में खराब चल रहे नलकूप अभी ठीक नहीं हो पाए हैं। नलकूपों के खराब होने से लोगों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। जलसंस्थान के टैंकरों से भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने जलसंस्थान के अधिकारियों से शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है। उनका कहना है कि साल का कोई ऐसा महीना नहीं जब हल्द्वानी शहर में लोगों को पानी के लिए नहीं भटकना पड़े। विभाग दावे तो बड़े-बड़े करता है लेकिन लोगों की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा है। लोगों को सारा काम छोड़कर दिनभर पानी के इंतजाम में समय खर्च करना पड़ रहा है। पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए भटकना मजबूरी बन गई है। इधर, जलसंस्थान के सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है। नलकूपों की मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed