फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drinking water crisis deepens in many areas of the city

शहर के कई इलाकों में गहराया पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in many areas of the city
हल्द्वानी। शहर के कई इलाकों में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। दमुवाढूंगा, सुयाल कलोनी, कठघरिया, इंदिरानगर, गौजाजाली, तल्ली हल्द्वानी, बजूनिया हल्दू आदि इलाकों में लोग लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के अधिकांश इलाकों में लो प्रेशर की वजह से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जल वितरण को लेकर विभागीय अनियमितता भी पेयजल संकट का कारण बन है। कई इलाके ऐसे हैं जहां हफ्ते में एक या दो दिन ही पानी आता है। विद्युत कटौती और लो वोल्टेज के चलते भी ट्यूबवेल नियमित काम नहीं कर पा रहे हैं। आए दिन ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के मामले सामने आ रहे हैं। बरसात के दौरान गौला नदी में सिल्ट (गाद) आने की वजह से भी पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

पेयजल संकट से जूझ रहे इलाकों में जल संस्थान टैंकरों के जरिये पानी मुहैय्या करा रहा है। मगर ये राहत नाकाफी साबित हो रही है। लोगों को प्राईवेट टैंकरों के जरिये अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव का कहना है कि जिन इलाकों में पेयजल संकट की शिकायतें आ रही हैं वहां टैंकरों के जरिये पानी वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलाहाट फिल्टर प्लांट पांचवें दिन भी बंद रहा
जलसंस्थान के एई नीरज तिवारी ने बताया कि सिल्ट आने की वजह से शीतलाहाट का फिल्टर प्लांट पांचवें दिन भी बंद रहा। इससे काठगोदाम क्षेत्र की 40 हजार से अधिक आबादी को पेयजल सप्लाई होती है। उन्होंने बताया कि संकटग्रस्त इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed