फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DRDO hospital expected to start by May 25

डीआरडीओ का अस्पताल 25 मई तक शुरू होने की उम्मीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
DRDO hospital expected to start by May 25
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पांच सौ बेड के फैब्रिकेटेड अस्पताल का निर्माण तेजी से चल रहा है। अस्पताल के 25 मई तक संचालित होने की संभावना है। एसटीएच में एक हजार एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) का ऑक्सीजन प्लांट भी 65 लाख की लागत से लग रहा है।
विज्ञापन

डीआरडीओ की ओर से मेडिकल कॉलेज में पांच सौ बेड का फैब्रिकेटेड अस्पताल बनाया जा रहा है। अस्पताल के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि अस्पताल में प्रशासन से जुड़े विभागों ने अपना काम पूरा कर दिया है। डीआरडीओ का टैंक आना है। डीआरडीओ के अधिकारियों ने 25 मई तक अस्पताल शुरू होने की संभावना जताई है। दूसरी ओर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि अस्पताल के लिए सौ नर्सों को रखा जाएगा। कहा कि नियुक्तियों के लिए कई बार विज्ञापन प्रकाशित किया है मगर डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। अस्पताल में एसटीएच के डॉक्टरों को ही लगाया जाएगा। एसटीएच में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में बनेगा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट
हल्द्वानी। महिला अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की योजना है। सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि 150 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) का प्लांट बनेगा। इससे 20 से 25 ऑक्सीजन गैस सिलिंडर मिल जाएंगे। साथ ही ऑक्सीजन गैस सिलिंडर बैकअप में रखी जाएंगे। प्लांट का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed