फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dr. Tityal got the responsibility of MS in charge of STH

एसटीएच के प्रभार एमएस की जिम्मेदारी डॉ. तितयाल को मिली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dr. Tityal got the responsibility of MS in charge of STH
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज के अधीन डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक के पद की जिम्मेदारी नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जीएस तितियाल को दी गई है। इस महत्वपूर्ण पद पर करीब पांच साल से पूर्णकालिक चिकित्सा अधीक्षक की तैनाती नहीं हो सकी है। प्रभारी के भरोसे ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल प्रभारी प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश का तबादला अल्मोड़ा मेडिकल कालेज किया गया था और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक अरुण जोशी को हल्द्वानी मेडिकल कालेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया था, उस वक्त प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक पद की जिम्मेदारी मेडिसिन विभाग के डा. एसआर सक्सेना को दी गई। बाद में डॉ. सक्सेना का तबादला अल्मोड़ा हो गया तो मेडिसिन विभाग के ही एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विवेकानंद सत्यवली को दी गई थी। डॉ. सत्यवली कई बार पद छोड़ने के लिए प्राचार्य को पत्र लिख चुके थे। अब प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष और वार्डन की जिम्मेदारी संभाल रहे डा. तितियाल को प्रभारी एमएस बनाया है। डॉ. तितियाल को इस कार्य के लिए अतिरिक्त वेतन, भत्ते आदि देय नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed