फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'Don't make homeless in the name of encroachment sir'

Nainital News: ‘अतिक्रमण के नाम पर लोगों को बेघर मत करो साहब’

Sun, 13 Aug 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 13 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
'Don't make homeless in the name of encroachment sir'
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते विधायक राम सिंह कैड़ा। संवाद 
भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को व्यापारियों और ग्रामीणों के साथ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन सौंपकर लोगों को अतिक्रमण के नाम पर बेघर नहीं कराने की मांग की।
विज्ञापन

कैड़ा ने कमिश्नर को बताया कि रानीबाग, चंदादेवी, सलड़ी, बोहराकून, तल्लीताल, मल्लीताल, गोरखपुर, खुटानी, चाफी, अलचौना, पदमपुरी के लोग 50 साल से यहां रह रहे हैं लेकिन अब उन्हें नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने को कहा जा रहा है। कैड़ा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कमिश्नर से अतिक्रमण की कार्रवाई रोकने की मांग की है। उधर भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने व्यापारियों और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बिष्ट ने वन विभाग के अधिकारियों और प्रशासन से अतिक्रमण को लेकर लोगों का उत्पीड़न नहीं करने की मांग की। ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष संजीव भगत ने कहा अगर अतिक्रमण की कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन




खैरना-गरमपानी में चिह्नित किए 22 अतिक्रमण गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-गरमपानी बाजार क्षेत्र में शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी भूमि पर सड़क किनारे 22 लोगों के अतिक्रमण को चिह्नित कर नापजोख की। साथ ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक विजय नेगी, अर्जुन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed