{"_id":"58ee4e024f1c1b9f36cf783d","slug":"don-basco-dps-and-bus-siege-of-tikku-modern-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉन बास्को, डीपीएस और टिक्कू माडर्न स्कूल की बस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉन बास्को, डीपीएस और टिक्कू माडर्न स्कूल की बस सीज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को तीसरे दिन भी परिवहन विभाग का स्कूली वाहनों की चेकिंग अभियान जारी रहा। परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न मार्गों पर चेकिंग कर 34 वाहनों के चालान और 8 सीज किये। इनमें 28 स्कूली वाहनों के चालान और 6 वाहन सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की टीम ने सुबह सात बजे बरेली रोड से निजी स्कूलों की बसों के विरुद्ध अभियान शुरू करते हुए रामपुर रोड तक चलाया। अचानक चले इस चेकिंग अभियान से पब्लिक स्कूल बसों के चालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान 28 स्कूली वाहनों समेत 34 के चालान काटे गए। इसके अलावा 8 वाहन सीज किए गए, इनमें 6 स्कूली वाहन शामिल हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि कागजात प्रस्तुत न करने, फर्स्ट एड बॉक्स, बगैर डीएल के वाहन चलाने समेत कई खामियां मिलने पर डॉन बॉक्सो स्कूल, टिक्कू मॉडर्न और डीपीएस स्कूल बसें और तीन स्कूली वैन सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
डॉन बास्को स्कूल के संचालक गोपाल बिष्ट स्वयं पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने ही नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों और बसों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही थी।
इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन में सेंट जॉर्ज, केवीएम, एमुनल, एसकेएम, स्कॉलर एकेडमी, बीएलएम, डेल पब्लिक स्कूल, सिंथिया, सरस्वती एकेडमी, जिम कॉर्बेट, माउथ केमल, गुरुकुल इंटरनेशनल, एबीएम, पीएसएन स्कूलों की बसों के चालान काटे गए। चेकिंग टीम में परिवहन कर अधिकारी आसित झा आदि शामिल थे।