फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dog bites a passerby, case filed against the owner

Nainital News: राहगीर को कुत्ते ने काटा, मालिक पर मुकदमा

Sat, 07 Jun 2025 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 07 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dog bites a passerby, case filed against the owner
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में 18 मई को एक व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद झगड़ा भी हुआ। जांच के बाद शुक्रवार को पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहरीर में दिनेश चंद्र ने बताया कि वह दुकान से अपने घर लौट रहे थे। फतेहपुर में किरन प्रकाश के घर के पास पहुंचे तो उनके कुत्ते ने दिनेश पर हमला कर दिया। काटने से वह जख्मी हो गए। विरोध करने पर किरन प्रकाश से झगड़ा हुआ। सूचना पर दिनेश के परिजन पहुंचे तो उन्हें भी धमकाया। थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि दिनेश चंद्र की तहरीर पर किरन प्रकाश के खिलाफ पशु के संबंध में लापरवाही पूर्वक आचरण करना, जान से मारने की धमकी देने, शांति भंग के इरादे से अपमान करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed