{"_id":"d791521ec8e17fe1dde067caf908c1d3","slug":"do-not-take-away-the-rights-permits-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक मत छीनो, परमिट जारी करो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक मत छीनो, परमिट जारी करो
ब्यूरो/अमर उजाला/कालाढूंगी(नैनीताल)
Updated Thu, 29 Jan 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड कोटाबाग के ग्रामीण इलाकों में हक-हकूक के तहत मिलने वाले रेता-बजरी के परमिट जारी करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी तहसील में जारी रहा। विधायक बंशीधर भगत ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वन विभाग के कुछ अधिकारियों के अड़ियल रैवये के चलते किसानों को उनके हक से वचिंत रखा जा रहा है। उन्होंने सरकार से शीघ्र परमिट जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
ब्लाक के गांव बजूनियाहल्दू, पतलिया, नयांपांडे गांव, कमोला, धमोला आदि ग्रामीण इलाकों में बीते कई वर्षों से हक-हकूक के तहत वन विभाग से रेता-बजरी के परमिट जारी होते थे। इससे ग्रामीण काश्तकार अपने भवन इत्यादि की मरम्मत और निर्माण करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं।
विज्ञापन
धमकी दी कि परमिट जारी होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान, नरेंद्र सिंह, अनिल कांबोज, हेम पाठक, कनिष्ठ प्रमुख, जगदीश छिम्वाल, लाखन निगल्टिया, हेम तिवारी, विशन नगरकोटी, देवेंद्र जोशी, नवीन पंत, मोहन टम्टा, महेश मासीवाल, नवीन गरजोला, देवेंद्र सिंह बोरा, भगवान सिंह डसीला, लक्ष्मण सिंह, महेंद्र सिंह, मोहन राम, बालम सिंह, कृपाल बिष्ट, ललिता देवी आदि ग्रामीण थे।