फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Do not have to give the examination till the eighth, based on the old marks will be passed

नहीं देनी होगी आठवीं तक की परीक्षा, पुराने मार्क्स के आधार पर होंगे पास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Do not have to give the examination till the eighth, based on the old marks will be passed
हल्द्वानी। निजी विद्यालय संचालकों की ओर से शैक्षिक सत्र 2019-20 की गृह परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए मांगी गई समयावधि के संदर्भ में शिक्षा सचिव ने साफ कर दिया है कि कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को पूर्व मूल्यांकन के आधार पर प्रोन्नत और उत्तीर्ण किया जाएगा। उनकी गृह परीक्षाएं नहीं होंगी। 9 वीं और 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियों की गृह परीक्षाओं की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन

निजी विद्यालय संचालकों की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बंद चल रहे विद्यालयों में गृह परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए समयावधि देने की मांग शासन से की गई थी। इसके प्रत्युत्तर में शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने निदेशक माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा को भेजे आदेश में कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण विश्वभर में आपदा के रूप में लिया गया है।
विज्ञापन

इसकी रोकथाम के साथ ही छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के निमित्त इन दिशा निर्देशों का पालन आवश्यक रूप से किया जाए। पत्र में कहा गया है कि कतिपय निजी विद्यालयों में अध्यापकों को उपस्थित होने को कहा जा रहा है, जो उचित नहीं है। केवल परीक्षा ड्यूटी वाले अध्यापक ही स्कूल में उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो स्कूल बोर्डिंग हैं वह पूर्व की तरह संचालित किए जा सकते हैं लेकिन उनमें बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कोई कर्मचारी बाहर जाते हैं तो उसे सैनिटाइजर से हाथ धोने के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बोर्डिंग स्कूल के छात्र-छात्राओं को विदेश भ्रमण नहीं कराया जाएगा। कोई ऐसे स्कूल जो आवासीय के साथ डे स्कूल भी हैं वे अन्य स्कूलों की तरह की बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed