{"_id":"686834bf696336d054045dee","slug":"do-not-go-to-the-river-banks-or-make-reels-in-sensitive-areas-haldwani-news-c-8-1-hld1029-592816-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: न नदियों के किनारे जाएं और न ही संवेदनशील क्षेत्रों में रील बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: न नदियों के किनारे जाएं और न ही संवेदनशील क्षेत्रों में रील बनाएं
Sat, 05 Jul 2025 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न विभागों ने जिले भर में आपदा संभावित स्थलों के किनारे में चेतावनी बोर्ड लगाने का काम शुरू कर दिया है। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदी नालों के जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए यह कार्य किया जा रहा है।
डीएम वंदना के निर्देश पर सिंचाई विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत और अन्य संबंधित विभागों ने मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। बोर्ड में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि लोग नदियों के किनारे न जाएं और अति संवेदनशील इलाकों में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी या सोशल मीडिया के लिए रील न बनाएं।डीएम ने सभी विभागों को किसी भी तरह की जनहानि रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने और समय-समय पर ऐसे क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।