{"_id":"610311f68ebc3e09350767bf","slug":"dm-s-mamta-showered-on-mamta-s-children-haldwani-news-hld4328339103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता के बच्चों पर बरसी डीएम की ममता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता के बच्चों पर बरसी डीएम की ममता
विज्ञापन
डीएम धीराज गर्ब्याल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कोरोना से मौत होने पर एक परिवार के सामने आए संकट को डीएम धीराज गर्ब्याल ने गंभीरता लेकर दोनों बच्चों का दोगांव स्थित डॉन बॉस्को आवासीय स्कूल में दाखिला करा दिया। दोनों बच्चे वहां मुफ्त में शिक्षा गृहण करेंगे। इसकी व्यवस्था प्रशासन कराएगा। साथ ही वात्सल्य योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए प्रोवेशन अधिकारी को निर्देश भी दिए। डीएम के जनता दरबार में आईं गौलापार की ममता आर्या ने बताया कि उसके पति का मई में कोरोना के चलते निधन हो गया। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह अपने दो बच्चों ओम कुमार और आरोही आर्या को पढ़ाने में असमर्थ है। डीएम ने तुरंत ने दोगांव स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के प्रबंधन से बातचीत कर उनका दाखिला कराया।
जिला पंचायत सदस्य कमलेश सिंह ने किशन सिंह मेहता इंटर कालेज में क्षतिग्रस्त भवन और परिसर को ठीक करने का अनुरोध किया। ऊंचापुल निवासी आशा दलाल ने रोजगार दिलाने की मांग रखी।
इन्होंने भी रखी अपनी फरियाद
-कालाढूंगी रोड ऑटो स्टैंड के अध्यक्ष सचिदानंद ने अवगत कराया कि हल्द्वानी शहर में सभी ऑटो संचालकों के रूट चिह्नित हैं जबकि कुछ आटो चालक बिना रूट चिन्हिकरण के ऑटो चलाते हैं। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-लोहरियासाल तल्ला गली नंबर दो इंदिरा कालोनी सेक्टर चार कठघरिया निवासी पुष्पा भटट ने गली से 11 केवी की लाइन शिफ्ट करने का अनुरोध किया। डीएम ने इस मामले में अधिशासी अभियंता विद्युत को निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
-महावीरगंज निवासी अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि कुछ लोग महाबीरगंज में पेडों को काटकर नजूल भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। डीएम ने सिटी मजिस्टेट, एसडीएम और वन क्षेत्राधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार में मिली 29 शिकायतें
हल्द्वानी। जनता दरबार के दौरान सड़क, पानी, शिक्षा, बीमारी इलाज, मुआवजा, फीस माफी, शस्त्र लाइसेंस, रोजगार आदि से संबंधित 29 शिकायतें दर्ज की गई। कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।