{"_id":"5830adc74f1c1b57258ff76f","slug":"dm-housing-put-t-jam-on-the-gate-not-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास का गेट न खुलने पर लगाया जाम गफूर बस्ती के लोगों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास का गेट न खुलने पर लगाया जाम गफूर बस्ती के लोगों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गफूर बस्ती के लोगों ने जन सहयोग सेवा समिति के बैनर तले डीएम आवास पर प्रदर्शन किया। डीएम आवास का गेट खुलने में देर होने पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नैनीताल रोड पर आधा घंटा जाम लगा दिया। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर यातायात व्यवस्था सुचारु की। गेट खुलने पर प्रदर्शनकारियों ने पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। डीएम ने पुनर्वास में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
गफूर बस्ती के लोगों ने सपा नेता शोएब सिद्दीकी, रेहान अंसारी, सलीम सैफी, आप के रईसुल हसन और भाजपा के सांसद प्रतिनिधि अनवर अली खान के नेतृत्व में नैनीताल रोड पर जुलूस निकाला। डीएम आवास पहुंचने पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने गेट नहीं खोला। प्रदर्शनकारी नैनीताल रोड पर बैठकर नारेबाजी करने लगे, इससे जाम लग गया। कोतवाल आरएस मेहता ने रूट डायवर्ट कर यातायात सुचारु कराया। करीब आधे घंटे बाद भीड़ को डीएम आवास में जाने दिया गया।
विज्ञापन
इस बीच पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी भी पहुंच गए। डीएम चार लोगों के साथ वार्ता करना चाहते थे, लेकिन नेता भीड़ के बीच डीएम को आने की मांग करने लगे। बाद में डीएम ने भीड़ के बीच आकर जन सहयोग सेवा समिति की तरफ से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया। नेताओं ने डीएम को बताया कि बस्ती को खाली करने के लिए हाईकोर्ट ने अल्टीमेटम दिया है। इस जमीन पर वक्फ और नजूल भूमि भी शामिल है। बस्ती में 40-50 वर्षों से लोग रह रहे हैं। जमीन पर स्कूल और मदरसे भी बने हैं। चुनाव के दौरान राजनीतिक दल पुनर्वास की बात करते हैं लेकिन चुनाव बीतने पर भूल जाते हैं। शासन को इस मामले में कोर्ट में पैरवी के साथ पुनर्वास की व्यवस्था करानी चाहिए। डीएम दीपक रावत ने लोगों को पुनर्वास कराने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। यह भी बताया कि जिला प्रशासन मुकदमे में भी सहयोग करेगा। आप नेता रईसुल हसन ने कहा कि हर स्तर पर संघर्ष होगा और किसी को उजड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन