फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DK Sports beat HCF by 226 runs

Nainital News: डीके स्पोर्ट्स ने एचसीएफ को 226 रनों से हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
DK Sports beat HCF by 226 runs
हल्द्वानी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर पुरुष वर्ग जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड पर डीके स्पोर्ट्स और एचसीएफ के बीच मुकाबला खेला गया। रक्षित डालाकोटी की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत डीके स्पोर्ट्स ने 226 रनों के विशाल अंतर से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीके स्पोर्ट्स ने निर्धारित 45 ओवरों में सात विकेट पर 360 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रक्षित डालाकोटी ने मात्र 102 गेंदों में 10 छक्कों और 17 चौकों की मदद से शानदार 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली। गुरसिमर सिंह ने 37 और दक्ष पांडे ने 35 रन बनाए।
विज्ञापन

360 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचसीएफ की पूरी टीम 35 वें ओवर में 134 रन पर सिमट गई। विदित जोशी ने 33, अतुल ने 23 और मनीष केवल 21 ही रन बना पाए। गुरसिमर सिंह ने चार,आयुष तिलारा और राकेश बिष्ट ने दो-दो विकेट झटके। रक्षित डालाकोटी को मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका विजय आर्या और शिवम पांडे ने निभाई जबकि हरप्रीत सिंह कंबोज स्कोरर रहे। वहां जिला एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, लीला कांडपाल, नरेंद्र अधिकारी, जगमोहन बगड़वाल, अभिषेक कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दमुवाढूंगा में सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन

हल्द्वानी। ग्रीन सिटी फोटोग्राफर एसोसिएशन हल्द्वानी ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए आंबेडकर पार्क दमुवाढूंगा में नशा छोड़ो खेलो इंडिया सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में संगठन के सदस्यों सहित अन्य युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पार्षद तनुजा जोशी ने संगठन के इस प्रयास की प्रशंसा की। वहां सरदार सत्येंद्र सिंह, प्रेम पोखरिया आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed