फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DK Sports Academy won the match

Nainital News: डीके स्पोर्ट्स अकादमी ने जीता मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
DK Sports Academy won the match

विज्ञापन
हल्द्वानी। कोल्ट्स मैदान में आयोजित पूरन चंद्र बल्यूटिया मेमोरियल दो दिवसीय अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में डीके स्पोर्ट्स अकादमी विजेता बना।

बुधवार को शुरू हुए मैच डीके स्पोर्ट्स अकादमी की टीम पहली पारी में टीम 239 रनों पर आउट हो गई। ईशान जोशी ने 69, भावेश रावत ने 55 रन बनाए। गेंदबाज चित्रांश ने छह विकेट लिए। जवाब में काठगोदाम स्पोर्ट्स अकादमी 209 रन ही बना सकी। मेहुल गोस्वामी ने सर्वाधिक 105 रन बनाए। देवांग ने पांच और ओम ने चार विकेट लिए।

बृहस्पतिवार को दूसरी पारी में डीके स्पोर्ट्स अकादमी ने हार्दिकराज के 207 और ईशान जोशी के 177 रनों की बदौलत 428 रनों पर पारी घोषित की। 459 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काठगोदाम स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 85 रनों पर सिमट गई। देवांग ने चार, रक्षित ने तीन विकेट लिए। डीके स्पोर्ट्स अकादमी ने 373 रनों से मैच जीतकर दो अंक हासिल किए। सीनियर क्रिकेटर किशन अनेरिया ने ईशान जोशी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया। इस दौरान नीरज बल्यूटिया, आनंद बिष्ट, निश्चल जोशी, मनोज भट्ट, नरेंद्र अधिकारी, पंकज गुरुरानी, योगेश चौहान, संजय चौधरी, विक्रम बोरा, धर्मेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed