{"_id":"5da62c7c8ebc3e93c6339874","slug":"diwali-did-not-come-sweets-began-to-happen-haldwani-news-hld360556225","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली आई नहीं, मिठाई में होने लगी घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली आई नहीं, मिठाई में होने लगी घटतौली
विज्ञापन
Sweets
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दिवाली नजदीक आते ही मिठाई की दुकानों में घटतौली का खेल शुरू हो गया है। मंगलवार को बांट माप विभाग ने मिठाई की दुकानों में छापे मारे तो इसका खुलासा हुआ। विभाग ने छह मिष्ठान विक्रेताओं के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।
त्योहारी सीजन शुरू होते ही नींद से जागने वाले बांट माप विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में स्थित मिठाई की दुकानों में छापे मारे। बांट माप विभाग के सहायक नियंत्रक खुशाल सिंह रावत ने बताया कि टीम को उत्तराखंड स्वीट्स में एक किलो मिठाई में 156 ग्राम, भूखन लाल स्वीट्स में 100 ग्राम, सिंधी स्वीट्स में 114 ग्राम, कमल स्वीटस में 60 ग्राम, विशंभर स्वीट्स में 42 ग्राम और स्टैंडर्ड स्वीट्स में एक किलो में 25 ग्राम मिठाई कम मिली। बीकानेर और सती स्वीट्स में बिक रही नमकीन पर एमआरपी, वेट और पैकर का नाम दर्ज नहीं था। सभी दुकानदारों का चालान काटा गया है। रावत ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी छापे मारे गए थे जिसमें चार दुकानदारों को नोटिस भेजे गए थे। इस दौरान एक दुकान में 200 ग्राम तक घटतौली मिली थी।
कोट
दिवाली के त्योहार में मिठाई की बिक्री बढ़ने पर मिष्ठान विक्रेता किसी तरह की घटतौली न कर सके इसके लिए दुकानों में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में छह दुकानों में घटतौली मिली और दो दुकानों में बिना एमआरपी के सामान बेचा जा रहा था जिसके आधार पर उनका चालान किया गया है।
विज्ञापन
-खुशाल सिंह रावत, सहायक नियंत्रक, बांट माप विभाग
डिब्बे के वजन से भी लगाते हैं ग्राहकों को चूना
हल्द्वानी। तोल में कम मिठाई चढ़ाकर घटतौली करने वाले दुकानदार डिब्बे के वजन से भी ग्राहकों को चूना लगाते हैं। सहायक नियंत्रक बांट माप खुशाल सिंह रावत ने बताया कि मिष्ठान बिक्रेता मिठाई के साथ डिब्बे का वजन भी करते हैं जो नियम विरुद्ध है। दुकानदारों ने दुकान में डिब्बे का वजन नहीं लिए जाने का नोटिस चस्पा किया है लेकिन उसका पालन नहीं करते हैं। एक डिब्बे का वजन करीब 160 ग्राम तक होता है। ऐसे में अगर कोई दुकानदार 200 ग्राम की घटतौली करता है तो डिब्बे का वजन मिलाकर ग्राहक को करीब साढ़े तीन सौ ग्राम मिठाई का नुकसान होता है।