फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dispute over park encroachment escalates; villagers stage protest at police outpost.

Nainital News: पार्क पर कब्जे का विवाद गहराया, ग्रामीणों ने चौकी पर किया प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 24 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dispute over park encroachment escalates; villagers stage protest at police outpost.
लालकुआं। इंदिरा आवास कॉलोनी के सार्वजनिक पार्क को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार को तूल पकड़ लिया। कुमाऊं आयुक्त के समक्ष शिकायत के बाद कॉलोनीवासियों ने बैठक कर आगे की रणनीति तय की। ग्राम प्रधान मुकेश दुम्का, प्रतिनिधि कार्तिक बमेटा और क्षेत्र पंचायत सदस्य चंपा पांडे की मौजूदगी में हुई बैठक में पचास से अधिक लोग शामिल हुए। लोगों ने पार्क की पैमाइश कराने के साथ राजस्व अभिलेखों से मौके की स्थिति का मिलान कराने की मांग की। कॉलोनीवासियों ने हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बैठक के बाद कॉलोनीवासी करीब चार दशक से सार्वजनिक उपयोग में रहे पार्क की सफाई करने पहुंचे लेकिन एक महिला की ओर से 112 पर सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने भूमि पर निजी स्वामित्व का दावा करते हुए कब्जे की नीयत से सफाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने और विवाद का समाधान राजस्व विभाग के माध्यम से कराने की बात कही जिसके बाद सफाई कार्य रोक दिया गया। बाद में कॉलोनीवासी हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचे वहां प्रदर्शन के बाद और ज्ञापन सौंपा। चौकी प्रभारी अर्जुन गोस्वामी ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा ने बताया कि 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। भूमि विवाद राजस्व विभाग के अधिकार क्षेत्र का मामला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed