{"_id":"68868dee4f107b4aaa02decc","slug":"disaster-struck-debris-entered-many-houses-haldwani-news-c-337-1-hld1039-124011-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बरसी आफत, कई घरों में घुसा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बरसी आफत, कई घरों में घुसा मलबा
Mon, 28 Jul 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में बारिश के बाद निकासी व्यवस्था फेल होने से कई घरों में मलबा और पानी घुस गया। रकसिया व देवखड़ी नाले के उफनाने से सड़कों पर भारी मात्रा में मिट्टी फैल गई। इससे सड़कें कीचड़ से सन गई। नगर निगम की टीमों ने सड़कों से मलबा हटाया।
नगर में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से लोगों की फजीहत हो गई। दमुवाढूंगा, शीशमहल, हाइडिल, कृष्णा कुंज, दुर्गा कॉलोनी, लालडांठ आदि क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रकसिया नाला जहां संकरा है वहां से पानी ओवरफ्लो हुआ और मिट्टी-कीचड़ वाला पानी घरों में घुस गया।
नालों के उफनाने से नालों के पास बने घरों में मलबा घुस गया और तिकोनिया तक मिट्टी-कीचड़ पहुंचा। मुखानी क्षेत्र के कुछ घरों में एक से दो फिट तक पानी भर गया। आनंदपुरी फेस-वन, टू व थ्री की सड़क मिट्टी से सन गई। बनभूलपुरा क्षेत्र में निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से पानी सड़कों पर बहता नजर आया।
विज्ञापन
20 टीमों ने 12 ट्रॉली से उठाया मलबा : सोमवार सुबह नगर निगम की टीम जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का हाल जानने निकली। नगर आयुक्त ऋचा सिंह सुबह ही प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गई और 20 टीमों से सड़कों पर फैली मिट्टी हटवाई। इस दौरान 12 ट्रॉली मलबा उठाया गया।