{"_id":"5a33ab2b01f5fa6466ca14034968b733","slug":"director-in-charge-for-parking-at-the-hoop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के लिए प्रभारी निदेशक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग के लिए प्रभारी निदेशक को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Wed, 15 Jul 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज में पार्किंग की सुविधा न होने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर मंगलवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ ने उच्चशिक्षा के प्रभारी निदेशक एवं कालेज के प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्किंग की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
छात्र महासंघ अध्यक्ष हिमांशु कबडवाल का कहना था कि एमबीपीजी कालेज के छात्रों के दो पहिया वाहनों एवं साइकिल के लिए कालेज के गेट पर पार्किंग की व्यवस्था थी। लेकिन नैनीताल रोड का चौड़ीकरण होने की वजह से वाहन पार्किंग समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। छात्र महासंघ अध्यक्ष कबडवाल ने प्रभारी निदेशक से पार्किंग की व्यवस्था एक सप्ताह में कराने की मांग की है। इस दौरान दीपक सिंह बिष्ट, तान्य भोजक, करन बिष्ट, अभय बिष्ट, सुमित पांडेय, सुरेंद्र सिंह नेगी, उदय नेगी, धीरज रावत, कार्तिक पांडेय, प्रतिक चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन