{"_id":"698b97f600766e030e0e8fe2","slug":"diploma-engineers-raised-their-fists-when-their-demands-were-not-met-haldwani-news-c-337-1-hld1039-130052-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लंबित मांगों का निराकरण न होने से डिप्लोमा इंजीनियरों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लंबित मांगों का निराकरण न होने से डिप्लोमा इंजीनियरों में रोष
Wed, 11 Feb 2026 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
27 सूत्रीय मांगों के निराकरंण की मांग करते हुए कालाढूंगी रोड स्थित सिंचाई कार्यालय में प्रदर्श
हल्द्वानी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने लंबित मांगों का निराकरण न होने पर रोष जताया है। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर अभियंताओं ने 27 सूत्री मांगों के संबंध में प्रथम चरण का आंदोलन शुरू किया है।
सिंचाई विभाग के एकता भवन में मंगलवार को हुई बैठक में अभियंताओं ने लंबे समय से चल रही वेतन विसंगति को दूर करने, पदोन्नति न होने पर 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर बढ़ा हुआ वेतनमान देने, अभियंताओं की ड्यूटी गैर तकनीकी कार्याें में न लगाए जाने जैसी मांगें उठाईं।
महासंघ के जिलाध्यक्ष पुष्कर आर्या की अध्यक्षता और सचिव गणेश सिंह रौतेला के संचालन में हुई बैठक में लोनिवि, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, आरडब्ल्यूडी, विकास प्राधिकरण, पंचायतीराज विभाग के अभियंताओं ने प्रतिभाग किया। वहां पीसी जोशी, सुरेश जोशी, मनोज महतोलिया, सुरेश डंगवाल, सुभाष जोशी, शंकर पंत, जगदीश राणा, पंकज उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
-- -
23 को करेंगे सचिवालय का घेराव
महासंघ के जुड़े अभियंता 18 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर धरना देकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। 23 फरवरी का सचिवालय का घेराव और आगे की रणनीति तय की जाएगी।
फोटो कैप्शन-संजय भाई ने शेयर की है।
दूसरे दिन भी जारी रहा कार्य बहिष्कार, सभा की
हल्द्वानी। उत्तराखंड लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को दूसरे दिन भी लोनिवि और पीएमजीएसवाई के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने एक स्वर से मिनिस्टीरियल कर्मियों के पारस्परिक स्थानांतरण की मांग की। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। यहां प्रांतीय महामंत्री आनंद सिंह पुजारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष कुमाऊं अमित सांगुड़ी, नीरज त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह पंचपाल, केसी जोशी, किशोर गहतोड़ी, आशुतोष बनर्जी आदि मौजूद रहे। माई सिटी रिपोर्टर