{"_id":"69a0b612dfae3d7d6a08c929","slug":"diploma-engineers-federation-announces-indefinite-strike-from-march-23-haldwani-news-c-337-1-ha11015-130616-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का 23 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का 23 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान
Fri, 27 Feb 2026 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने लंबित 27 सूत्री मांगों का समाधान न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के दूसरे चरण का एलान कर दिया है। महासंघ की ओर से शासन स्तर पर पत्राचार के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से भारी रोष व्याप्त है।
महासंघ के महासचिव वीरेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि दो से 23 फरवरी तक प्रथम चरण में आंदोलन किया था। इसके बावजूद शासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। 25 फरवरी को उच्चाधिकार समिति की बैठक में द्वितीय चरण का आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत नौ से 20 मार्च तक देहरादून में लोक निर्माण विभाग और सिंचाई मुख्यालय के सामने जनपदवार प्रदर्शन का एलान किया गया है। नौ मार्च को देहरादून, 10 को हरिद्वार, 11 मार्च को टिहरी गढ़वाल, 12 को पौड़ी, 13 को उत्तरकाशी, 16 मार्च को ऊधमसिंह नगर, 17 मार्च को चमोली व रुद्रप्रयाग, 18 को नैनीताल व अल्मोड़ा और 20 मार्च को चंपावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ प्रदर्शन किया जाएगा। मांगों का समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल चेतावनी दी है।