फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Diploma engineers begin indefinite strike

Nainital News: डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Diploma engineers begin indefinite strike
नैनीताल। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार से विभिन्न विभागों में कार्यरत अभियंताओं ने प्रांतीय लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। चेतावनी दी कि उनकी 27 सूत्रीय समस्याओं का निस्तारण न होने तक इंजीनियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। लोनिवि कार्यालय में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लंबे समय से अपने अपनी मांगों के लिए संघर्षरत है। बीते वर्ष संघ के अधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मांगों को हल करने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन किया। अब मजबूरन इंजीनियर्स की ओर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। इस दौरान इंजीनियर्स को निर्धारित ग्रेड पे देने, दस वर्ष की सेवा वाले अभियंताओं तो 5400 ग्रेड पे देने, पुरानी पेंशन बहाल करने आदि की मांग की गई। यहां इंजीनियर दीप चौधरी, सुरेश डंगवाल, गोविंद सिंह जनौटी, तुलाराम टम्टा, राजेंद्र गिरी, किशोर कुमार, जीबी जोशी, शालू प्रजापति, मनमोहन सिंह, नीरज तिवाड़ी, विपिन चंद्र, विजय बिष्ट, अशोक, सत्यजीत सरकार आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed