फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DIG Dasila of Ganigangoli was awarded the Coast Guard Medal

गणाईगंगोली के डीआईजी डसीला को तटरक्षक मेडल से नवाजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
DIG Dasila of Ganigangoli was awarded the Coast Guard Medal
डीआईजी सुरेंद्र सिंह डसीला को सम्मानित करते केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को चेन्नई में भारतीय तटरक्षक बल के अलंकरण समारोह में अधिकारियों एवं जवानों को वीरता और सराहनीय सेवा के लिए तटरक्षक मेडल दिए। इस दौरान केंद्रीय रक्षामंत्री सिंह ने पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली गांव निवासी डीआईजी सुरेंद्र सिंह डसीला को कोलंबो (श्रीलंका) में मालवाहक जहाज एमएससी डेनिएला में आग बुझाकर 25 लोगों की जान बचाने के लिए प्रतिष्ठित तटरक्षक मेडल (शौर्य) से सम्मानित किया। डसीला ने इस ऑपरेशन को अंजामकोस्ट गार्ड के अत्याधुनिक निगरानी जहाज ‘शूर’ की कमान संभालते हुए दिया।
विज्ञापन

मूलत: पिथौरागढ़ के रुगड़ी गांव तहसील गणाई गंगोली निवासी सुरेंद्र सिंह डसीला ने गांव से ही प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। उनके पिता स्व. दान सिंह डसीला भी सैनिक थे। उनकी माताजी रुगड़ी गांव में रहती हैं। भाई नई दिल्ली में कारोबारी हैं जो परिवार समेत वहां रहते हैं। डसीला ने पांचवीं कक्षा की पढ़ाई के बाद राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर में दाखिला लिया। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने ओस्मानिया विवि से रक्षा प्रबंधन में पीजी किया। उन्होंने अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय सैन्य अधिकारी पाठ्यक्रम की पढ़ाई भी की। भारतीय नौसेना अकादमी से ट्रेनिंग लेने के बाद 1991 में कोस्ट गार्ड का हिस्सा बने।
विज्ञापन

वर्ष 2000 में उन्होंने जल दस्युओं के जहाज पर कार्रवाई करते हुए अदम्य साहस दिखाया, जिसके लिए उन्हें भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक द्वारा सम्मानित किया गया। डीआईजी डसीला वर्तमान में मंगलौर स्थित कोस्ट गार्ड मुख्यालय में कमांडर कर्नाटक के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी ज्योत्सना डसीला आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय हल्द्वानी में टीचर हैं, जबकि इकलौता पुत्र राघवेंद्र चेन्नई से बीटेक करने बाद अपना लघु व्यवसाय चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed