{"_id":"639b88b17ac1b33b7100818a","slug":"dig-came-on-the-road-to-get-rid-of-the-jam-haldwani-news-hld4854122160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जाम से निजात के लिए सड़क पर उतरे डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जाम से निजात के लिए सड़क पर उतरे डीआईजी
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में जाम के बिगड़ते हालात को लेकर पुलिस अपनी ओर से नियंत्रण के प्रयास तो कर रही है लेकिन परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर की जनता की ओर से दिए गए सुझाव पर डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने संज्ञान लेते हुए एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और उत्तराखंड अर्बन स्टेट डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूएसडीए) के अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया।
शहर के केमू तिराहा, सिटी चौराहा, सिंधी तिराहा, टीपी नगर से देवलचौड़, ओके होटल तिराहा, प्रेम टॉकीज तिराहा, मंगल पड़ाव, सुशीला तिवारी अस्पताल के गेट नंबर दो के सामने रोड, लालडांठ तिराहा, मुखानी चौराहा, सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा, अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा समेत करीब पंद्रह जगहों को चिह्नित कर वहां लगने वाले जाम के मुख्य कारणों को जाना और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इसके बाद उत्तराखंड अर्बन स्टेट डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों से भी जनता के सुझावों पर चर्चा की।
शहर के प्रत्येक चौराहे पर पहुंचकर डीआईजी ने जाम की वजह और उसके लिए जरूरी कट खुलना, कट बंद होना, अंडर पास, फ्लाई ओवर, स्काई वॉक, फुट ओवरब्रिज, सड़कों का चौड़ीकरण, बोटल नेक का समाधान, रोड इंजीनियरिंग समेत अन्य उपायों को बिंदुवार डायरी में अंकित कराया। साथ ही सर्वे टीम को सात दिन में विस्तृत रिपोर्ट को निस्तारण में खर्च होने वाली राशि का ब्योरा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।