फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Diesel stock investigation can be uncovered if a scam

डीजल स्टॉक की हुई जांच तो हो सकता है किसी घोटाले का खुलासा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Diesel stock investigation can be uncovered if a scam
Ghotala
हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो में डीजल का स्टॉक कागजों के हिसाब से कम है। विभागीय सूत्रों की माने तो डीजल स्टॉक में ये अंतर चार से पांच हजार लीटर तक हो सकता है। इसकी जांच हो तो बड़ा खेल सामने आ सकता है। डीजल में पानी मिलाने का प्रकरण सामने आने के बाद काठगोदाम डिपो में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि काठगोदाम डिपो में रोडवेज का अपना डीजल पंप है। डिपो की गाड़ियों को यहीं से डीजल दिया जाता है। सूत्रों के अनुसार काठगोदाम डिपो के डीजल पंप का स्टॉक कागजों से मिलाया जाए तो बहुत बड़े खेल से परदा हट सकता है। बताया जा रहा है कि डीजल में पानी मिलने का प्रकरण सामने आने के बाद अधिकारी मामले की लीपापोती में लग गए हैं। सूत्रों की माने तो डीजल कक्ष में लगा हुआ कंप्यूटर भी काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

कोट=
थोड़ा बहुत स्टॉक प्लस-माइनस चलता रहता है। इतना अंतर नहीं हो सकता। एआरएम काठगोदाम इस बारे में अधिक जानकारी दे सकते हैं।
- यशपाल सिंह, आरएम रोडवेज
आप मेरे से इस मामले में कल बात करिएगा। मैं कल इस बारे में पूरी जानकारी दूंगा।
- सुरेश चौहान एआरएम काठगोदाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed