फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dhikala zone open for tourists

सैलानियों के लिए खुला ढिकाला जोन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dhikala zone open for tourists
रामनगर धनगढ़ी गेट में अंदर जाती पर्यटको की जिप्सियां। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन रात्रि विश्राम के लिए शुक्रवार को खुल गया। शुक्रवार सुबह वार्डन शिवराज चंद और रेंजर राजेंद्र सिंह चकरायत ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों ढिकाला के लिए रवाना किया। पहले दिन कुल 250 पर्यटक ढिकाला में गए, जबकि 131 पर्यटकों ने रात्रि विश्राम किया। ढिकाला जाने में प्रकृति के दीदार को देसी-विदेशी पर्यटक काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

ढिकाला घूमने के लिए शुक्रवार सुबह पहली पाली सैलानियों से फुल रही। डे विजिट और रात्रि विश्राम के सभी आरक्षण फुल रहे। शुक्रवार सुबह की पहली पाली में चार कैंटर जंगल भ्रमण और 31 जिप्सियां रात्रि विश्राम के लिए धनगढ़ी गेट से ढिकाला के लिए रवाना हुईं। सैलानियों के स्वागत के लिए धनगढ़ी का प्रवेश द्वार फूलों से सजाया था। कॉर्बेट के अधिकारियों ने ढिकाला घूमने पहुंचे सैलानियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। धनगढ़ी गेट प्रभारी बालम सिंह रावत ने बताया कि सुबह के चार कैंटर में 56, शाम के चार कैंटर में 63 पर्यटक ढिकाला गए। इसके अलावा रात्रि विश्राम के लिए जाने वाले पर्यटकाें को लेकर 31 जिप्सियां गईं। इसमें 127 भारतीय और चार विदेशी पर्यटक ढिकाला गए।
विज्ञापन

पांच महीने बाद खुला ढिकाला जोन
कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन पांच माह बाद खुला है। 15 जून से मानसून सत्र शुरू होते ही सैलानियों की सुरक्षा के लिहाज से ढिकाला जोन को बंद कर दिया था। कॉर्बेट प्रशासन को उम्मीद है कि ढिकाला खुलने के बाद पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। इधर, ढिकाला घूमने आए सैलानी वन्यजीवों के दीदार के अलावा बर्ड वॉचिंग के लिए भी काफी उत्सुक नजर आए। इस बार कॉर्बेट प्रशासन ने जंगल भ्रमण के लिए दो कैंटर और बढ़ा दिए हैं, ताकि अधिकांश सैलानी घूम सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed