फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dhela Road closed for four hours demanding capture of attacking tiger

Nainital News: हमलावर बाघ को पकड़ने की मांग चार घंटे बंद किया ढेला मार्ग

Sat, 15 Feb 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 15 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dhela Road closed for four hours demanding capture of attacking tiger
रामनगर। सांवल्दे पूर्व में लगातार हो रहे बाघ के हमलों से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को सांवल्दे वन चौकी के पास ढेला मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक सड़क जाम होने से राहगीरों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, उपनिदेशक से वार्ता के बाद ग्रामीणों ने विभाग को 12 घंटे का अल्टीमेेटम दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि हमलावर बाघ नहीं पकड़ा गया तो वे शनिवार सुबह पांच बजे से एक बार फिर से सड़क पर जाम लगा देंगे।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में तैनात दैनिक श्रमिक गणेश पवार पर बृहस्पतिवार सुबह को गश्त के दौरान एक बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था। साथी वन कर्मियों ने तीन राउंड फायर कर बाघ को खदेड़ते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया था, जहां गणेश की गर्दन पर 10 टांके आए थे। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले बीती सात जनवरी को इसी क्षेत्र में दैनिक श्रमिक प्रेम सिंह को भी बाघ ने हमलाकर मार दिया था। इस क्षेत्र में लगातार हो रहे बाघ के हमलों लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे सांवल्दे वन चौकी के पास ढेला मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट को मौके बुलाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जब भी ग्रामीण समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन करते हैं तो अधिकारी आश्वासन देकर शांत करा देते हैं। इधर ग्रामीणों ने कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक राहुल मिश्रा से भी वार्ता की। उन्होंने 12 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि शनिवार सुबह पांच बजे तक बाघ को नहीं पकड़ा गया तो ग्रामीण सुबह पांच बजे से सड़क पर जाम लगा देंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते लगातार इस प्रकार की घटनाएं घट रही हैं। ग्रामीणों ने विधायक से भी विधानसभा क्षेत्र में जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। जाम लगाने वालों में महेश जोशी, सरस्वती जोशी, ललित उप्रेती, कौशल्या देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

--
दूसरे रास्ते से भेजे गए पर्यटक
ढेला रेंजर नवीन चंद्र पांडे ने बताया कि ग्रामीणों के जाम लगाने की वजह से पर्यटकों की जिप्सियों को दूसरे रास्ते से भेजा गया। वहीं कुछ जिप्सियों को गर्जिया जोन में सफारी के लिए भेजा गया। वहीं, बाघ को पकड़ने के लिए वन कर्मियों की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed