फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dhari, Okhalkanda will be developed as a place for word watching

Nainital News: वर्ड वॉचिंग स्थल के रूप में विकसित होंगे धारी, ओखलकांडा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dhari, Okhalkanda will be developed as a place for word watching
वार्षिक टेबल कलेंडर का विमोचन करते डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एडीएम शिवचरण द्विवेदी और एसडीएम यो? - फोटो : BHIMTAL
बर्ड वॉचिंग स्थल के रूप में विकसित होंगे धारी और ओखलकांडा
विज्ञापन

पर्यटन कारोबार बढ़ाने में मिलेगी मदद
डीएम ने किया वार्षिक कलेंडर का विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी
भीमताल। धारी और ओखलकांडा को बर्ड वॉचिंग स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए नैसर्गिक खूबसूरती और पक्षियों की विविधता को दर्शाते हुए वार्षिक कलैंडर का विमोचन करते हुए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने यह बात कही।

कलैंडर में धारी एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने धारी और ओखलकांडा में बर्ड वॉचिंग की संभावनाओं को देखते हुए क्त्रिस्मसन सनबर्डए स्टेपी ईगलए वर्डीटर फ्लाइकैचरए नीलतवाए स्केली ब्रेस्टेड मुनिया, पर्पल संसबर्ड आदि पक्षियों के चित्र प्रदर्शित किए हैं। एसडीएम ने बताया कि धारी और ओखलकांडा के हिमालयी क्षेत्र से लगे होने से इन क्षेत्रों में देश, विदेश की विभिन्न प्रजातियों की पक्षी देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कलैंडर में लोहखामताल और हरीशताल को भी प्रदर्शित किया गया है। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से आगे भी धारी और ओखलकांडा क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र में लाने का प्रयास किया जाएगा ताकि बर्ड वॉचर और सैलानी इन जगहों पर आएं और स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। डीएम ने भी धारी और ओखलकांडा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के बात कहीं। इस दौरान एसडीएम शिवचरण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन . 25बीटीएल04पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed