फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dhangadhi accident: Accused bus owner sent to jail

धनगढ़ी हादसा : आरोपी बस मालिक को भेजा जेल

Thu, 14 Aug 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 14 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Dhangadhi accident: Accused bus owner sent to jail
रामनगर। धनगढ़ी नाले के पास हुई बस दुर्घटना में लापरवाही के आरोपी बस मालिक को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि सोमवार को धनगढ़ी नाले में पानी का स्तर बढ़ने पर लोग पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रामनगर से चौखुटिया जाने वाली बस संख्या यूके-04पीए-0422 यहां पहुंची और चालक भी जल स्तर देखने गया। आरोप है कि इसी बीच बस मालिक ने गाड़ी चला दी जो पांच बाइक सवारों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। दुर्घटना में दो शिक्षकों की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। मंगलवार को घायल दुर्गापुरी निवासी ललित मोहन पांडे की माता कमला देवी पत्नी स्व. बालादत्त पांडे ने पुलिस को मामले की तहरीर दी थी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बस मालिक रामनगर निवासी अतीकुर्रहमान के खिलाफ धारा 105/110 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी बस मालिक को पकड़ते हुए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed