{"_id":"f1df5d08d74c916e781ee7f61934dca0","slug":"dfo-instructed-to-present-a-record-of-the-recruitment-process-to-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ देहरादून को भर्ती प्रक्रिया का रिकार्ड पेश करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ देहरादून को भर्ती प्रक्रिया का रिकार्ड पेश करने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Sun, 19 Apr 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने खेल कोटे के अंतर्गत फारेस्ट गार्ड के 25 पदों में से मात्र 6 पदों को भरने और उसमें अनियमितता किए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद डीएफओ देहरादून को भर्ती प्रक्रिया का रिकॉर्ड कोर्ट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हल्द्वानी निवासी ललित मोहन बोरा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून ने वर्ष 2013 को विज्ञप्ति जारी की थी। लेकिन विज्ञप्ति के अनुरूप पद नहीं भरे गए हैं।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि विभाग की ओर से फारेस्ट गार्ड में स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत 25 पद भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की तथा प्रत्येक खेल के लिए अलग दो पद विज्ञाप्ति थे। याचिकाकर्ता की ओर से तैराकी के पद के लिए आवेदन किया था। याचिकाकर्ता ने कहा कि तैराकी के मेरिट में वह प्रथम था। लेकिन उसे नियुक्ति नहीं दी गई। मात्र 6 पद अनियमित रूप से भर दिए गए।
विज्ञापन