फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Development will not show you how the mouth!

विकास कार्य नहीं होंगे तो कैसे दिखाएंगे मुंह!

Sat, 24 Jan 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 24 Jan 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में मेयर और मुख्य नगर अधिकारी की अनबन के बाद अब पार्षद भी खेमों में बंट गए हैं। नेतागिरी होने से नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य तो दूर सफाई व्यवस्था भी लड़खड़ा गई है। पार्षद जनता का सामना करने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन


वार्डों में विकास कार्य करवाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस समर्थित पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश से मिला। पार्षदों ने कहा कि यही हाल रहा तो वोट मांगने के लिए जनता के सामने नहीं जा पाएंगे। नगर निगम से पहले विधानसभा के चुनाव होने हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के ढांचे का पुनर्गठन नहीं हो सका है। परिसीमन लटका है। मैन पावर की जबर्दस्त कमी है। निगम की आमदनी के सीमित संसाधन हैं, जबकि खर्चे कहीं अधिक हैं। कर्मचारी तीन-तीन महीनों तक वेतन का इंतजार करते हैं। विकास कार्यों के लिए बजट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


निगम सिर्फ राजनीति का अखाड़ा बना है। मुख्य नगर अधिकारी आरडी पालीवाल और मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रातैला के ‘सुर-ताल’ एक नहीं होने से पार्षद भी कांग्रेस और भाजपा के खेमों में बंटे हैं। इससे निगम के कर्मचारी भी बेलगाम हैं। वार्डों की सफाई व्यवस्था चौपट है। अधिकारी तो दूर कर्मचारी तक पार्षदों की सुनने को तैयार नहीं हैं।

निगम में खुद की उपेक्षा और वार्डों में विकास कार्य नहीं होने से आहत कांग्रेस समर्थित पार्षद शुक्रवार को वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश से मिले। पार्षदों ने कहा कि वार्डों के छोटे-छोटे काम लटके हैं। निगम के पास इनके लिए बजट नहीं है। जनता वोट का हिसाब मांगने लगी है।

पार्षदों ने कहा कि जनता के काम नहीं हुए तो वो पार्टी को वोट देना छोड़ देगी। पार्षदों का दर्द सुनने के बाद वित्तमंत्री ने आश्वासन दिया कि वार्डों में विधायक निधि से विकास कार्य कराए जाएंगे।


प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की सूची उन्हें उपलब्ध कराएं। इस दौरान नरेंद्रजीत सिंह रोडू, मोहन बिष्ट, राजू नेगी, मो गुफरान, लइक कुरैशी, मुन्ना पोखरिया मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed