फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Devbhoomi is moving towards becoming a sports land: CM

देवभूमि खेलभूमि बनने की ओर अग्रसर : सीएम

Sat, 07 Jun 2025 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 07 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Devbhoomi is moving towards becoming a sports land: CM
नैनीताल में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेलों में हार-जीत स्वाभाविक है, लेकिन खेल भावना सर्वाेपरि होनी चाहिए। कड़ी मेहनत और अनुशासन खिलाड़ियों को बेहतर बनाते हैं। कहा कि वह उत्तराखंड में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। 38वें नेशनल गेम्स से उत्तराखंड में कई राज्यों से बेहतर खेलों का आधारभूत ढांचे का विकास हुआ है। अब देवभूमि खेलभूमि बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी खेल मैदान में आयोजित स्व. एनके आर्या क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजनों में चयनित युवाओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेलों का आयोजन भी भव्य और दिव्य रहा। खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में 103 पदक जीतकर राज्य का नाम ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कहा कि पूरे राज्य को खेलों से जोड़ा गया है। हल्द्वानी और नैनीताल में सात प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान के तहत आठ शहरों में 23 अकादमी की स्थापना होगी। इनमें 920 एथलीट उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। हल्द्वानी में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय के निर्माण का रास्ता जल्द साफ हो जाएगा। लोहाघाट में स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
नई खेल नीति से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में नई खेल नीति लागू की गई है। इसके तहत खेलों के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों में चार फीसदी खेल कोटे को हमने दोबारा लागू किया। उत्तराखंड खेल रत्न और हिमालय खेल रत्न पुरस्कार देकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इंसेट
प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया और फिट इंडिया की तारीफ की
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलो इंडिया और फिट इंडिया योजना से खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। देश के खिलाड़ियों ने विदेशों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।


खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की। जिले के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेल में जनपद नैनीताल के पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों लतिका भंडारी, भूमिका जंतवाल, नितेश बिष्ट, निर्मल बिष्ट, अंश बिष्ट, कनिष्क जोशी, सूर्या पटेल, भाग्रवी रावत, श्रद्धा जोशी, कोमल, नव्या पांडे, वैभव सिंह पडियार, एसडीएम नवाजिश खलीक सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed