फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Deployments are practicing out in Haldwani, Vet

तैनाती बाहर, हल्द्वानी में प्रैक्टिस कर रहे हैं पशु चिकित्सक

Wed, 06 Sep 2017 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 06 Sep 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
Deployments are practicing out in Haldwani, Vet
डेमो - फोटो : डेमो

पशु चिकित्सालयों में तैनात पशु चिकित्साधिकारी हल्द्वानी में खुलेआम प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। ये पशु चिकित्सक बात करने पर यह स्वीकार नहीं करते कि वे निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं। हकीकत यह है कि इन पशु चिकित्सकों को अधिकतर समय हल्द्वानी में ही देखा जाता रहा है।

विज्ञापन


हल्द्वानी रामपुर रोड में अग्रवाल पैट केयर क्लीनिक, ऊंचा पुल में एलाइस हॉस्पिटल फॉर एनिमल और शीशमहल में पैट लाइफ केयर पाइंट एंड ग्रूमिंग सेंटर चल रहे हैं। इन तीनों क्लीनिकों को सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर चला रहे हैं। इसमें से एक डॉॅक्टर बेतालघाट, एक शांतिपुरी और एक कुंवरपुर गौलापार में तैनात है।
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों की मानें तो सरकारी पशु चिकित्सक किसी भी दशा में प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं। उसके बाद भी ये चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। जब ये बात पशु चिकित्सकों से पूछी गई तो सबने अलग-अलग जवाब दिए। किसी ने कहा कि उनकी पैट शॉप है। किसी ने कहा कि उनका रिश्तेदार यह चलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं नियम

पशु चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं।
प्राइवेट प्रैक्टिस करने के लिए पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकरण होना चाहिए।
तैनाती के स्थल से आठ किलोमीटर की परिधि में रहना आवश्यक है।
तैनाती स्थल छोड़ने से पहले उच्च अधिकारियों से लेनी होती है अनुमति।
प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर नॉन प्रैक्टिस एलाउंस नहीं लेना होगा।
कार्यक्षेत्र में ड्यूटी के बाद भी पशुओं की तबियत खराब होने पर पशु को देखना होगा। 

क्या कहा किस पशु चिकित्सक ने

मेरा घर हल्द्वानी में है। अग्रवाल पैट केयर क्लीनिक को मेरा रिश्तेदार चलता है। यहां कुत्तों का भोजन बिकता है। मैं छुट्टी के बाद यहां आता हूं। - अनुज अग्रवाल पशु चिकित्सक बेतालघाट

मैं ऊंचापुल में एलाइस हॉस्पिटल फॉर एनिमल क्लीनिक में बैठता हूं। छुट्टी के बाद मैं यहां प्रैक्टिस करता हूं - हिमांशु धर्मसक्तू, पशु चिकित्सक शांतिपुरी


मेरा घर शीशमहल में है। मैंने दुकान किराए में दी है। यहां एक मैडम बैठती हैं। वह कुत्तों का भोजन और सामान बेचती हैं। मैं कोई प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर रहा हूं - दिनेश चंद्र तिवारी, पशु चिकित्सक कुंवरपुर गौलापार 

पशु चिकित्सक को अपनी तैनाती स्थल से आठ किलोमीटर के दायरे में ही रहना होता है। अगर वह कहीं जाता है तो उसे उच्च अधिकारियों से अनुमति लेनी होती है। अगर कोई पशु चिकित्साधिकारी प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी - पीएस भंडारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नैनीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed