{"_id":"66ac1ab976038a40de054408","slug":"departments-should-implement-development-works-on-ground-commissioner-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-104436-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को धरातल पर उतारें विभाग : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को धरातल पर उतारें विभाग : कमिश्नर
Fri, 02 Aug 2024 05:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
भीमताल में महिला को सम्मानित करते कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत। संवाद
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में केंद्रपोषित योजनाओं की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने योजनाओं के विकास कार्योें की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।
इस दौरान कमिश्नर ने कुमाऊं मंडल के सभी सीडीओ से कहा कि विकास कार्य में तेजी लाएं और उनकी सूची तैयार कर जानकारी दें। उन्होंने जल संस्थान, एनआरएलएम, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और पर्यटन विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान नैनीताल सीडीओ अशोक कुमार पांडे, पिथौरागढ़ सीडीओ नंदन कुमार, चंपावत सीडीओ संजय कुमार सिंह, अल्मोड़ा सीडीओ आकांक्षा कोंडे, बागेश्वर सीडीओ आरसी तिवारी, ऊधमसिंह नगर सीडीओ मनीष कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान
बैठक में कमिश्नर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं और ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने का काम किया जाए। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कमिश्नर ने विकास भवन परिसर में पौधरोपण किया।