फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dengue uncontrollable in Haldwani, woman dead, many admitted

हल्द्वानी में डेंगू बेकाबू, महिला की मौत, कई भर्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dengue uncontrollable in Haldwani, woman dead, many admitted
हल्द्वानी निशांत बिहार निवासी महिला कमलेश शर्मा का फाइल
हल्द्वानी। डेंगू बेकाबू हो गया है। डेंगू के चलते मुखानी ओर बरेली रोड की दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, बेस और सुशीला तिवारी अस्पताल में बड़ी संख्या में रोगी भर्ती हैं। अस्पतालों की इमरजेंसी में भी बड़ी संख्या में रोगी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व भी चार रोगियों की डेंगू से मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि से इंकार किया था।
विज्ञापन

मुखानी रोड के निशांत विहार की रहने वाली कमलेश शर्मा (63) कई दिनों से बीमार थी और जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिजन बरेली रोड स्थित राममूर्ति अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे, परिजनों के अनुसार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बरेली रोड की रहने वाली पुष्पा (35) की भी डेंगू से मौत हो गई। पार्षद गुड्डू वारसी के पुष्पा डेंगू से पीड़ित थी और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी। उनके परिवार वाले इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती राणा के अनुसार निशांत विहार की रहने वाली महिला की मौत की सूचना थी, उनको डेंगू के अलावा मलेरिया, हाई ब्लड प्रेशर, शुगर बीमारी भी थी। डैथ आडिट कराया जाएगा, इसके बाद स्पष्ट तौर पर कहा जा सकेगा कि मौत की असली वजह क्या थी। बरेली रोड की एक अन्य महिला की मौत संबंधित जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम पड़े बेड, अन्य वार्डों में भर्ती हो रहे मरीज
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल और बेस अस्पताल में रोगियों का आने का सिलसिला लगा हुआ है। सुशीला तिवारी अस्पताल में मेडिसिन विभाग में बेडों की संख्या कई बार कम पड़ रही है, इसके मद्देनजर नेत्र रोग, मानसिक, ईएनटी, प्राइवेट वार्ड और गैलरी में बेड लगाकर रोगियों का भर्ती करना पड़ रहा है। सुशीला तिवारी अस्पताल में 130 रोगी भर्ती हैं। कमोबेश यही हालत बेस अस्पताल की है। यहां पर 127 बुखार समेत अन्य मर्ज के चलते मरीज भर्ती हैं।
---
इमरजेंसी में रोगियों का तांता
हल्द्वानी। रविवार को ओपीडी बंद रहती है, ऐसे में इमरजेंसी में रोगियों का तांता लगा रहा है। सुशीला तिवारी अस्पताल में सुबह से दोपहर तक ही 150 से अधिक रोगी पहुंच गए। इसमें बड़ी संख्या में रोगी बुखार समेत अन्य शिकायतों को लेकर आए थे। रोगियों की बढ़ी हुई संख्या के चलते बेडों की संख्या कम पड़ गई। कई बार एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखकर इलाज करना पड़ा।

--
सफाई के हालात खराब
हल्द्वानी। बरेली रोड पर महिला की मौत हुई है। पार्षद गुड्डू वारसी के अनुसार इलाके में कई लोग बीमारी की चपेट में है, लेकिन अब तक सफाई आदि को लेकर उचित कदम नहीं उठाया गया है। रोगियों के संबंध में कोई भी जानकारी संबंधित विभागों ने जुटाने की जहमत तक नहीं उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed