फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dengue mosquito stings took away another life

डेंगू मच्छर के डंक ने छीन ली एक और जिंदगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dengue mosquito stings took away another life
dengue
हल्द्वानी। डेंगू मच्छर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू मच्छर के डंक ने अब रिटायर्ड शिक्षक जिंदगी छीन ली। डेंगू से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। अब तक डेंगू के 2583 मामले सामने आ चुके हैं। एलाइजा जांच के बाद डेंगू के 42 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जजफार्म निवासी शिक्षक चंद्र सिंह मेहरा (72) तेज बुखार और बदन दर्द से पीड़ित थे। उन्हें13 अक्तूबर को सेंट्रल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। 15 अक्तूबर को परिजन मेहरा की प्लेटलेट्स एक लाख साठ हजार होने पर घर ले आए थे। मेहरा के भतीजे ललित सेंट्रल हास्पिटल में नर्सिंग इंचार्ज हैं। ललित ने बताया कि 17 अक्तूबर की देर रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन

उन्हें उल्टी हुई और उल्टी के साथ खून आया। तबियत बिगड़ने पर नीलकंठ अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ललित ने बताया कि मेहरा के एक बेटी और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सेंट्रल हास्पिटल में जांच के दौरान मेहरा की एलाइजा जांच पॉजिटिव थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर बेस अस्पताल मेें 27, एसटीएच में 12 और निजी लैब में 03 मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई और पॉजिटिव आई। डेंगू के 42 नए केस मिले हैं। जबकि बेस में 37, एसटीएच में 13 और निजी अस्पताल 10 मरीज डेंगू के भर्ती हैं। डेंगू के लगातार नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के अभियान की हवा निकल गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम का काम रंग लाता नहीं दिख रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है।
कोट
डेंगू को नियंत्रित करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। डेंगू से हुई मौत के बारे में जानकारी नहीं है। रविवार को टीम भेजी जाएगी।
डॉ. भारती राणा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed