{"_id":"601b10af8ebc3e4a0c6a87de","slug":"demonstration-of-villagers-in-collectorate-memorandum-submitted-to-adm-nainital-news-hld4134906100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में ग्रामीणों का प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आयारपाटा क्षेत्र निवासी अंशु शर्मा की मौत के मामले में बुधवार को मायके पक्ष के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
आशा वर्कर यूनियन की प्रदेश अध्यक्षा कमला कुंजवाल के नेतृत्व में सांगुड़ीगांव से ग्रामीण सीओ कार्यालय पहुंचे। लेकिन उन्हें सीओ नहीं मिले। कमला कुंजवाल ने कहा कि मृतका के भाई नीरज पलड़िया की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को ही अंशु के पति दीप शर्मा, सास वैष्णवी देवी, ननद मुन्नी जोशी, ननद के पति कैलाश जोशी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की। बाद में ग्रामीणों ने एडीएम कैलाश टोलिया को भी ज्ञापन दिया। टोलिया ने मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन में नीरज पलड़िया, सागर पलड़िया, गीता पलड़िया, रेखा पलड़िया, आशा पलड़िया, माया पलड़िया, चंपा पलड़िया, कमला, मुन्नी पलड़िया आदि शामिल रहीं। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ विजय थापा ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।