{"_id":"632a0b276d56cb55b505a692","slug":"demonstration-of-students-regarding-increase-in-seats-and-conduct-of-evening-classes-haldwani-news-hld4763739156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटें बढ़ाने और सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन को लेकर छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटें बढ़ाने और सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रवेश की मांग को लेकर हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में प्रदर्शन करते छात्र। संवाद
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश सीटें बढ़ाने और सांध्यकालीन कक्षाओं की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों के उग्र होते प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस बुलाई। कॉलेज और पुलिस प्रशासन के समझाने पर छात्र शांत हुए। उन्होंने तीन दिन के भीतर मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
महाविद्यालय में मंगलवार सुबह छात्रों का एक दल प्रवेश सीटें बढ़ाने और सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन की मांग को लेकर अचानक मुखर हो गया। कॉलेज परिसर में छात्रों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारे लगाए। इस बीच कुछ छात्र प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। दो घंटे तक कॉलेज परिसर में हंगामा जारी रहा। इस पर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और कॉलेज प्रशासन के समझाने पर छात्र शांत हुए।
इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी को ज्ञापन दिया। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में प्रवेश सीटें नहीं बढ़ने से सैकड़ों विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए हैं। प्रदर्शन में सूरज भट्ट, संजय जोशी, मुकेश कुलौरा, गौरव सम्मल, जीवन जोशी, निहित नेगी, शंकर रस्तोगी, यश कुमार, भरत केसरवानी आदि थे।