फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demarcation, survey, taking off again occupy notice

सीमांकन, सर्वे, नोटिस फिर हटेगा कब्जा

Sat, 30 Jul 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 30 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demarcation, survey, taking off again occupy notice
डीएम आफ‌िस में बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी रेलवे की जमीन से कब्जा हटाने को लेकर डीएम कैंप कार्यालय में प्रशासन और पूर्वोत्तर रेलवे (इज्जतनगर मंडल) के अधिकारियों की संयुक्त मीटिंग हुई। इसमें शुरुआत में गफूर, ढोलक बस्ती से ही कब्जा हटाने पर सहमति बनी। लेकिन, कब्जा हटाने से पहले ‘तीन चरण’ होंगे। इसमें राजस्व, रेलवे की टीम अभिलेखों के आधार पर कब्जे की जमीन का सीमांकन करेगी, कब्जेदार परिवारों का सर्वे होगा। इसके बाद रेलवे नोटिस देगा। नोटिस के बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई का नंबर आयेगा। सीमांकन का कार्य अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना है। 
विज्ञापन


हल्द्वानी रेलवे की जमीन पर कब्जे का मामला कोर्ट में पहुंचा था। 2007 में कब्जा हटाया गया। इसके बाद रेलवे और प्रशासन दोनों ने कब्जों को लेकर एक तरह से आंख बंद कर दिये। हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल होने के बाद दोनों विभाग हरकत में आये हैं।
विज्ञापन


कब्जा हटाने को लेकर प्रशासन और रेलवे की संयुक्त मीटिंग डीएम कैंप कार्यालय में जिला अधिकारी दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रशासन ने रेलवे से कब्जे की स्थिति, अब तक कार्रवाई का ब्यौरा, पिछली बार कब्जा हटाने के बाद रेलवे ने क्या किया आदि सवाल पूछे, तो रेलवे अधिकारी केवल दीवार बनाने की बात ही बता पाए। तय हुआ कि शुरुआत में हल्द्वानी स्टेशन से जुड़ी जमीन को कब्जे से खाली कराया जाएगा, इसके बाद दूसरे प्रकरणों को देखा जाएगा। इन दोनों जगहों पर नई परिस्थितियों में 1400 तक परिवार रहने की संभावना है, जो करीब 515 फीट के स्ट्रेच में बसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई से पहले जमीन के मालिकाना हक को सुनिश्चित करने के लिए राजस्व और रेलवे विभाग सीमांकन करेंगे। सीमांकन क्षेत्र में रहने वाले परिवारों का सर्वे होगा। फिर  इन परिवारों को रेलवे नोटिस देगा। इसके बाद  कब्जा खाली कराने की कार्रवाई का चरण आयेगा। डीएम रावत ने रेलवे अधिकारियों से पिछली बार कार्रवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट से मिले आदेश की प्रति आदि को भी उपलब्ध कराने को कहा है। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने पिछली बार की कार्रवाई का ब्यौरा भी मीटिंग में रखा। रेलवे अधिकारियों ने नोटिस सर्वे में भी प्रशासन के सहयोग की मांग की है। इस दौरान सीडीओ ललित मोहन रयाल, एडीएम आरडी पालीवाल, एसडीएम पंकज उपाध्याय के अलावा रेलवे के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अरुण कुमार, रेलवे संरक्षा आयुक्त एसकेएस राठौर आदि शामिल थे।


जमीन की हो रही तलाश
हल्द्वानी। डीएम रावत के मुताबिक कब्जा खाली कराने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर भी समानांतर विचार चल रहा है। हाउसिंग फार आल योजना के अंतर्गत लोगों को घर उपलब्ध कराने का विचार है। इसके लिए नजूल और बंजर जमीन देखी जा रही है। कुछ जमीनों का विकल्प भी मिलने का दावा भी प्रशासन ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed