फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand to restore honorarium for Pulse Polio Campaign

Nainital News: पल्स पोलियो अभियान का मानदेय पूर्ववत देने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demand to restore honorarium for Pulse Polio Campaign
नैनीताल्। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने डीएम ललित मोहन रयाल के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने 12 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक चले पल्स पोलियो अभियान का मानदेय पूर्ववत देने की मांग की है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि पोलियो अभियान के दौरान एक हफ्ते का कुल मिलने वाला 700 रुपये घटाकर 550 रुपये कर दिया है जो कि अनुचित है। यूनियन ने मानदेय तय करने, ट्रेनिंग के दौरान प्रतिदिन 500 रुपये भुगतान करने, सभी अस्पतालों में आशा घर का निर्माण करने समेत अन्य मांगें उठाईं। चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध तरीके से आशाओं की मांग पूरी नहीं हुई तो यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। भविष्य में पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार भी किया जाएगा। इस मौके पर दुर्गा टम्टा, चंद्रा सती, माधवी, कमला बिष्ट, देवकी रौतेला, हेमा जोशी, प्रेमा, सरिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed