फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand to provide basic facilities for running the cowshed

Nainital News: गोशाला के संचालन के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

Thu, 19 Feb 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 19 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand to provide basic facilities for running the cowshed
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम क्षेत्र के ग्राम छली में संचालित एक निजी गोशाला बदहाल है। इस संबंध में चित्रगुप्त अखाड़ा के महामंडलेश्वर लाल महाराज और गोशाला संचालक हरीश राम ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


उन्होंने ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत छली में लावारिस गायों के संरक्षण के लिए गोशाला संचालित की जा रही है। वर्तमान में इस गोशाला में लगभग 45 गोवंश का पालन-पोषण होता है। ऐसे में गोशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त जगह नहीं हो पा रही है। बीमार पशुओं को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। गोशाला संचालक हरीश राम ने ज्ञापन में यह भी बताया कि वह खुद आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इससे निजी संसाधनों से गोशाला का संचालन करना कठिन है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से गोशाला के संचालन, पशुओं के उपचार और देखरेख के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed