{"_id":"67c4b81f65629922610a95de","slug":"demand-to-provide-assistance-to-victims-of-tiger-attack-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-106205-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाघ के हमले के पीड़ितों को सहायता देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाघ के हमले के पीड़ितों को सहायता देने की मांग
Mon, 03 Mar 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को विभिन्न संगठनों और ग्रामीणों ने सांवल्दे वन चौकी में महापंचायत की। इसमें कार्बेट प्रशासन पर ग्रामीणों को वन्यजीवों से सुरक्षा नहीं दिए जाने का आरोप लगाया गया। उन्होंने वन्यजीवों के हमलों में घायलों व मृतकों को उचित उपचार समेत उनके परिजनों को नौकरी देने समेत कई मांगें उठाईं। मांगें पूरी नहीं होने पर पांच मार्च को कोतवाली में प्रदर्शन व कार्बेट के निदेशक का घेराव करने की चेतावनी दी गई।
संयुक्त संघर्ष समिति के संरक्षक ललित उप्रेती ने कहा कि पिछले महीने सांवल्दे बीट में गश्त के दौरान गणेश पंवार को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था। इससे पूर्व वनकर्मी प्रेम सिंह की बाघ के हमले से मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि कार्बेट प्रशासन ग्रामीणों को वन्यजीवों से सुरक्षा नहीं दिला पा रहा है। उन्होंने कार्बेट अधिकारियों से बाघ के हमले में घायल गणेश का इलाज कराने व मृतक प्रेम सिंह की पत्नी को नौकरी दिए जाने, कार्बेट प्रशासन द्वारा ग्रामीणों पर लगाए मुकदमे को वापस लिए जाने, मृतकों को 25 लाख व घायलों को 10 लाख मुआवजा व सरकारी खर्च पर इलाज कराने आदि मांग की।
महापंचायत में तारा बेलबाल, महेश जोशी, ललिता रावत, कैलाश पांडे, एडवोकेट पूरन पांडे, नवीन अधिकारी, प्रभात ध्यानी, रोहित रुहेला, मुनीष कुमार, आनंद सिंह,पीसी जोशी, केसर राणा, भुवन आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद