{"_id":"6779987aa83df4c0a2078e93","slug":"demand-to-make-nainital-sections-inaccessible-nainital-news-c-238-1-ntl1003-110866-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल के खंडों को दुर्गम किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल के खंडों को दुर्गम किए जाने की मांग
Sun, 05 Jan 2025 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि की प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय में हुई बैठक में विभाग के सदस्यों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें नैनीताल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नैनीताल के खंडों को दुर्गम में शामिल किए जाने की मांग प्रमुखता उठाई गई, जिसका सभी ने ध्वनि मत से समर्थन किया गया।
तय किया गया कि इस मुद्दे को शासन स्तर पर रखा जाएगा। संघ अध्यक्ष सहायक अभियंता हरगोविंद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रांतीय मंत्री नमन चमोली, मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र गिरी, गोविंद जनौटी, मनोज पांडे, जीबी जोशी, प्रवीण कुमार, विवेक धर्मसक्तु, सोनू दीप, वंदना आदि थे। संवाद