फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand to lower shop rents

Nainital News: दुकानों का किराया कम कराने की मांग

Thu, 16 Jul 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 16 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Demand to lower shop rents
हल्द्वानी। भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बुधवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा से भेंट कर नगर निगम की दुकानों के किराये में की गई वृद्धि को कम कराने की मांग की। उन्होंने नगर निगम की ओर से किराये में की गई वृद्धि को अत्यधिक बताया। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमोल मेहरोत्रा और सह संयोजक रजत माहेश्वरी के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल ने मेयर और नगर आयुक्त दोनों के समक्ष किरायेदारों का पक्ष रखा। पार्टी के नगर कोषाध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही व्यापारियों की हितैषी रही है। वार्ता में जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, पार्षद प्रेम बेलवाल, मनोज चौहान, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, राजीव जायसवाल आदि मौजूद रहे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


कथा में नशामुक्ति और सनातन संस्कृति से जुड़ने का दिया संदेश
हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से घूनी नंबर-1, कठघरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा बुधवार को पूजन, यज्ञ, पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न हुई। कथा व्यास विवेकानंद जोशी ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सत्कर्मों के महत्व की जानकारी दी। संस्था अध्यक्षा ममता रूबाली ने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को संगठित करने का आह्वान किया। सुबह सर्वदेव पूजन आचार्य संतोष जोशी एवं कमल जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। यहां हर्षवर्द्धन पांडे, नीरज वाष्णेय, रमेश चंद्र पांडे, शोभा पांडे आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed