{"_id":"682260c0e8cfb6a729066a18","slug":"demand-raised-to-hand-over-the-post-of-dg-of-paramilitary-force-to-its-own-officer-haldwani-news-c-8-1-hld1044-562118-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पैरामिलिट्री फोर्स का डीजी पद खुद के अधिकारी को सौंपने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पैरामिलिट्री फोर्स का डीजी पद खुद के अधिकारी को सौंपने की उठी मांग
विज्ञापन
नगर निगम सभागार में पूर्व सैनिकों की बैठक में मेयर गजराज सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।
हल्द्वानी। पूर्व सैनिक सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन ने रविवार को नगर निगम सभागार में बैठक का आयोजन किया। इसमें सभी क्षेत्राें से आए हुए सदस्य शामिल हुए। बैठक में पैरामिलिट्री फोर्स के डीजी के पद पर आईपीएस अफसर की जगह संबंधित फोर्स के ही वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती की मांग रखी गई।
मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारा प्रयास हल्द्वानी का चहुंमुखी विकास है। संगठन के कार्यालय के भवन के लिए वर्ष 2010 से मांग रखी जा रही है। जल्द ही अच्छी जगह तलाश कर दी जाएगी। सदस्यों ने अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की। हल्द्वानी में सीएएसएच वेलफेयर सेंटर भी जल्द से जल्द खोला जाए। दूसरी प्रमुख मांग रही कि आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, सीएएसएफ के शीर्ष पदों पर इन्हीं के अधिकारियों की तैनाती की जाए। कहा गया कि आईपीएस अफसर को फोर्स में जवान से लेकर ऊपर तक के अधिकारी के कामकाज का अनुभव नहीं होता है। वह अधिकांश काम उस फोर्स के अधिकारियों से पूछकर ही करते हैं। बैठक में संगठन के अध्यक्ष बीएसएफ से रिटायर डिप्टी कमांडेंट डीएस बोहरा के साथ ही बीएस तोलिया, सीएस मर्नोलिया, आरसी पढालिया, हीरा सिंह दर्याल, गोविंद रावत, बीडी भट्टा, कुंदन, रूप सिंह बिष्ट, बहादुर राम, राजेश बनकोटी, प्रेम सिंह रावत, आनंद सिंह, मनीराम, हरभजन सिंह, दीवान सिंह, ललित पंत, पूरन मेहता, पीसी पाठक, पुष्कर सिंह, छत्तार सिंह मौजूद रहे।