फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for timely delivery of gas cylinder at home

Nainital News: गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी समय पर करने की मांग

Fri, 04 Jul 2025 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 04 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Demand for timely delivery of gas cylinder at home
नैनीताल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केएमवीएन के एमडी विनीत तोमर को ज्ञापन सौंपकर सूखाताल स्थित पार्किंग स्थल पर स्थानीय नागरिकों के लिए बढ़ा शुल्क वापस लेने व क्षेत्र में गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी समय पर कराने की मांग की है। बृहस्पतिवार को मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। कहा कि सूखाताल में स्थित केएमवीएन के पार्किंग स्थल के शुल्क में की गई वृद्धि से लोगों में रोष है। उन्होंने स्थायी मासिक-त्रैमासिक पास व्यवस्था पुनः बहाल करने और इसमें छूट देने की मांग की। कहा कि नगर क्षेत्र में विगत कई सप्ताह से गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी में अनावश्यक विलंब हो रहा है। समय पर सिलिंडर नहीं मिलने के कारण आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, अरविंद पडियार, जीवंती भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed