{"_id":"676b6c74541e05833405852a","slug":"demand-for-reinstatement-of-principal-in-charge-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-105448-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रभारी प्रधानाचार्य की बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रभारी प्रधानाचार्य की बहाली की मांग
Thu, 26 Dec 2024 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। पीएमश्री जीआईसी रामनगर के प्रभारी प्रधानाचार्य तिलक जोशी के निलंबन की कार्रवाई पर राजकीय शिक्षक संघ में आक्रोश है। संघ से जुड़े शिक्षकों ने मंगलवार को बैठक कर प्रभारी प्रधानाचार्य के निलंबन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए 72 घंटे के भीतर उनका निलंबन वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। साथ ही हिंदू संगठन के नेता और उसके साथियों को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के लिए गिरफ्तार करने की मांग की।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नंदराम आर्य, जिला मंत्री डिगर सिंह पडियार, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला मंत्री डीएन भट्ट और उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष गोला और मिनिस्टीरियल फेडरेशन के बलवंत रावत ने आंदोलन को समर्थन दिया। वहां संगठन के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल, ब्लाक अध्यक्ष संजीव कुमार, मंत्री अनिल कड़ाकोटी, राजेंद्र प्रसाद देवरानी अजय धस्माना, जीवनचंद पांडे, जनार्दन पांडे, मीना बिष्ट, कमला पाठक, भावना बिष्ट, ममता बलोदी आदि थे। संवाद

मेरठ..कंवलजीत..मेरठ महोत्सव के दौरान क्रिकेट खेलते खिलाडी....संवाद- फोटो : udhampur
विज्ञापन