{"_id":"5f9717368ebc3e9b77669d9f","slug":"demand-for-improvement-in-health-systems-demand-to-develop-sushila-tiwari-hospital-on-the-lines-of-aiims-ramnagar-news-hld401959658","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर धरना, सुशीला तिवारी अस्पताल को एम्स की तर्ज पर विकसित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर धरना, सुशीला तिवारी अस्पताल को एम्स की तर्ज पर विकसित करने की मांग
विज्ञापन
रामनगर सरकारी अस्पताल में धरना देते राज्य आंदोलनकारी।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच और देव भूमि विकास मंच के पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने धरना दिया। लोगों ने रामनगर अस्पताल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।
इसके बाद आंदोलनकारियों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मणिभूषण पंत के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और डीएम को ज्ञापन भेजा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं हर इंसान का मौलिक अधिकार है, लेकिन सरकार ने आम जनता का यह हक छीन लिया है। समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार ने कहा कि सरकार ने पीपीपी मोड कंपनी के साथ जो अनुबंध किया है उस अनुबंध के आधार पर कंपनी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे रही है।
देवभूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल और राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने रामनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों पर डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति, अस्पताल में बलगम से लेकर सभी तरह की जांच उपलब्ध सुनिश्चित कराने, सुशीला तिवारी अस्पताल को एम्स की तर्ज पर विकसित करने सहित अन्य मांगे की।
विज्ञापन
इस दौरान पान सिंह नेगी, पीसी जोशी, अनिल अग्रवाल, नवीन नैथानी, इंदर सिंह मनराल, हाफिज सईद अहमद, ललित उप्रेती, महेश जोशी, सुमन जोशी, रवि, किरण आर्य, जीएस बिष्ट, सुमित लोहनी, चंद्र दत्त सती आदि थे।
फोटो संख्या 26आरएनआर04पी -
फोटो संख्या 26आरएनआर05पी -